सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादियों ने अपने अपराध जारी रखते हुए उत्तरी सीरिया में कई सीरियाई नागरिकों की हत्या कर दी।
अलआलम टीवी चैनल के अनुसार आईएसआईएल के आतंकवादियों ने कई लोगों को रक़्क़ह प्रांत में इसलिए जान से मार दिया क्योंकि उन्होंने तकफ़ीरियों की बात मानने से इंकार कर दिया था। इस रिपोर्ट के अनुसार तकफ़ीरी आतंकवादी लोगों को आतंकित करने के लिए लोगों की भीड़ में इस प्रकार के अपराध करते हैं।
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार आईएसआईएल के आतंकवादियों ने उत्तरी सीरिया के हलब शहर के हमदानिया मोहल्ले में एक स्कूल पर मार्टर गोलों से हमला किया जिसमें कई बच्चे हताहत व घायल हुए।
इससे पहले यूनिसेफ़ सीरिया में बच्चों को निशाना बनाने की ओर से आईएसआईएल के आतंकवादियों को सचेत करते हुए कहा था कि तकफ़ीरी तत्व बच्चों के जनसंहार के अतिरिक्त उन्हें आत्मघाती हमलों के लिए प्रयोग करते हैं।
27 अक्टूबर 2014 - 19:18
समाचार कोड: 647288
सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादियों ने अपने अपराध जारी रखते हुए उत्तरी सीरिया में कई सीरियाई नागरिकों की हत्या कर दी।